• Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
Friday, March 13, 2026
31 °c
Ujjain
27 ° Sat
27 ° Sun
27 ° Mon
26 ° Tue
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
Ujjain
No Result
View All Result
Home उज्जैन इतिहास
देवताओं के ऋषि : सांदीपनि

देवताओं के ऋषि : सांदीपनि

by Admin
September 28, 2015
in इतिहास, नौ रत्न, मुखपृष्ठ
0
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Sandipani1सांदीपनि परम तेजस्वी तथा सिद्ध ऋषि थे, सांदीपनि, का अर्थ ‘देवताओं के ऋषि’  होता है |

उज्जैन ऋषि सांदीपनि की तप स्थली रही | यहां महर्षि ने घोर तपस्या की थी। इसी स्थान पर महर्षि सांदीपनि ने वेद, पुराण, शास्त्रादि की शिक्षा हेतु आश्रम का निर्माण करवाया था। महाभारत, श्रीमद्भागवत, ब्रम्ह्पुराण, अग्निपुराण तथा ब्रम्हवैवर्तपुराण में सांदीपनि आश्रम का उल्लेख मिलता है। गुरु सांदीपनि अवन्ति के कश्यप गोत्र में जन्मे ब्राह्मण थे। वे वेद, धनुर्वेद, शास्त्रों, कलाओं और आध्यात्मिक ज्ञान के प्रकाण्ड विद्वान थे।

महर्षि सांदीपनि के गुरुकुल में वेद- वेदांतों और उपनिषदों सहित चौंसठ कलाओं की शिक्षा दी जाती थी। साथ ही न्याय शास्त्र, राजनीति शास्त्र, धर्म शास्त्र, नीति शास्त्र, अस्त्र-शस्त्र संचालन की शिक्षा भी दी जाती थी। गुरुकुल में दूर-दूर से शिष्यगण शिक्षा प्राप्त करने आते थे। यहां प्रवेश के पहले यज्ञोपवीत संस्कार करवाया जाता था एवं शिष्यों को आश्रम व्यवस्था के अनुसार ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना होता था। आश्रम में प्रवेश के समय शिष्यों को गुरु को गोत्र के साथ पूरा परिचय देना होता था।

भगवान श्रीकृष्ण, उनके सखा सुदामा और भाई बलराम ने सांदिपनी आश्रम ने शिक्षा ग्रहण की थी, यहीं श्रीकृष्ण ने पट्टी पर अंक लिखकर धोया था। यहां अंकों का पात होने से इसे अंकपात तीर्थ भी कहा जाता है। गुरु महर्षि सांदिपनी श्रीकृष्ण की लगन और मेहनत से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें जगत गुरु की उपाधि दी। तभी से श्रीकृष्ण पहले जगत गुरु माने गए।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार श्री कृष्ण लगभग ५५०० वर्ष पूर्व द्वापर युग में यहां आये थे। भगवान श्री कृष्ण ने ६४ दिनों के अल्प समय में सम्पूर्ण शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण कर ली थी। १८ दिनों में १८ पुराण, ४ दिनों में ४ वेद , ६ दिनों में ६ शास्त्र, १६ दिनों में १६ कलाएं, २० दिनों में गीता का ज्ञान, उसके साथ ही गुरु दक्षिणा और गुरु सेवा। ६४ दिनों में शिक्षा पूर्ण हो जाने के बाद महर्षि सांदीपनि ने श्रीकृष्ण से कहा,” मेरे पास जो भी ज्ञान था वो तो में आपको दे चुका हुं, आपकी शिक्षा पूर्ण होती है”। फिर श्री कृष्ण के गुरु दक्षिणा देने की बात पर महर्षि बोले- “आप तो स्वयं प्रभु हैं, मैंने क्या दिया है आपको ? तब गुरु शिष्य परंपरा का निर्वाह करने के लिए श्री कृष्ण ने कहा- “पर गुरुदेव गुरु दक्षिणा स्वरूप कुछ आदेश तो करना ही होगा”।

उत्तर स्वरुप महर्षि ने अपनी पत्नी सुषुश्रा को उनके बदले कुछ माँगने को कहा। गुरु माँ ने गुरु दक्षिणा के रूप में अकाल मृत्यु को प्राप्त अपने पुत्र का जीवनदान माँगा। सारी सृष्टि के रचयिता विष्णु रूपी भगवान श्री कृष्ण अपनी गुरुमाता के दुःख को कैसे देख सकते थे।

भगवान सीधे समुद्र  किनारे पहुंचे जहाँ सांदीपनि का पुत्र पुनर्दत्त खोया था, भगवान ने समुद्र का आह्वान किया और सागर हाजिर हो गए. भगवान ने सागर से सांदीपनि  का पुत्र लौटने कहा तो सागर ने बताया के मेरे गर्भ में एक दैत्य रहता है उसने ही गुरु सांदीपनि  के पुत्र को निगल लिया है. इस पर भगवान तुरंत समुद्रतल में उतर गए, वंहा उन्होंने पाञ्चजन्य नाम के राक्षस को मार दिया पर फिर भी गुरु पुत्र नहीं मिला.

इस पर भगवान यमपुरी पहुँच गए और यमराज से गुरु पत्र की मांग की तो यमराज ने पहले अनजाने में युद्ध किया और समझ आने पर गुरु पुत्र लौटा दिया. कृष्ण ने गुरुमाता को उनका खोया पुत्र सौंपा और अपनी गुरु दक्षिणा पूर्ण की।

Tags: कृष्णपुनर्दत्तबलदेवसांदीपनिसुदामा
Admin

Admin

Related Posts

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

by Admin
June 12, 2024
0
145

सामान्यतः हम मानते हैं की विद्युत बैटरी का आविष्कार बेंजामिन फ़्रेंकलिन ने किया था, किन्तु आपको यह जानकार सुखद आश्चर्य...

देह दान : सवाल – जवाब

देह दान : सवाल – जवाब

by Admin
June 11, 2024
0
131

Q. देहदान क्यों आवश्यक है? A. समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना...

उज्जैन की कचौरियां

उज्जैन की कचौरियां

by Admin
July 23, 2019
0
243

60 के दशक में अब्दुल मतीन नियाज़ ने एक बच्चों के लिए नज़्म लिखी 'चाट वाला' जिसमें उन्होंने उज्जैन की...

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

by Admin
December 29, 2018
0
101

कितने जीवंत हो सकते है श्वेत श्याम रंग भी ! देखिये सौरभ की नज़रों से .. सौरभ, उज्जैन के प्र्तिबद्ध...

ये ओडीएफ क्या बला है?

ये ओडीएफ क्या बला है?

by Admin
December 28, 2018
0
102

आज अखबार में एक खबर थी कि खुले स्थान पर कुत्ते को शौच कराते हुए किसी व्यक्ति से ओडीएफ++ के...

पचास साल पहले : उज्जैन | डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

पचास साल पहले : उज्जैन | डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

by Admin
January 22, 2018
0
219

1-1955-56 में हमारा परिवार सतीगेट से सटे हुए मकान में रहता था।नीचे जनसेवा केमिस्ट की दुकान थी। दूसरे आमचुनाव के...

Next Post
ईलाइट – आधुनिक ‘मिल्क-पार्लर

ईलाइट - आधुनिक 'मिल्क-पार्लर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

सिंहस्थ 2016: देवत्व यात्रा

सिंहस्थ 2016: देवत्व यात्रा

10 years ago
19
संस्कृतिमवन्ती अवन्तिका :  डॉ. पवन व्यास

संस्कृतिमवन्ती अवन्तिका : डॉ. पवन व्यास

8 years ago
152

Popular News

    Connect with us

    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
    Call us: +1 234 JEG THEME

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    No Result
    View All Result
    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
      • आगंतुकों का लेखा जोखा

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Fill the forms bellow to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.