अघोरियों का नाम सुनते ही अमूमन लोगों के मन में डर बैठ जाता है। साधना की एक रहस्यमयी शाखा है अघोरपंथ। उनका अपना विधान है, अपनी अलग विधि है, अपना अलग अंदाज है जीवन को जीने का। अघोरपंथी साधक अघोरी कहलाते हैं। खाने-पीने में किसी तरह का कोई परहेज नहीं, रोटी मिले रोटी खा लें, खीर मिले खीर खा लें, बकरा मिले तो बकरा, और मानव शव यहां तक कि सड़ते पशु का शव भी बिना किसी वितृष्णा के खा लें। अघोरी लोग गाय का मांस छोड़ कर बाकी सभी चीजों का भक्षण करते हैं। मानव मल से लेकर मुर्दे का मांस तक। अघोरपंथ में शायद श्मशान साधना का विशेष महत्व है, इसीलिए अघोरी शमशान वास करना ही पंसद करते हैं। श्मशान में साधना करना शीघ्र ही फलदायक होता है। श्मशान में साधारण मानव जाता ही नहीं, इसीलिए साधना में विध्न पड़ने का कोई प्रश्न नहीं।आइये समझने की कोशिश करें अघोरियों की दुनिया को इस विडियो से
साधना की एक रहस्यमयी शाखा :: अघोरपंथ
-
by Admin

- Categories: मुखपृष्ठ, विशेष, सिंहस्थ २०१६
Related Content
बिना इंटरनेट के UPI भुगतान कैसे करें
By
Admin
July 13, 2024
अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र
By
Admin
June 12, 2024
देह दान : सवाल - जवाब
By
Admin
June 11, 2024
उज्जैन की कचौरियां
By
Admin
July 23, 2019
श्वेत श्याम : जीवन के रंग
By
Admin
December 29, 2018