• Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
Monday, January 26, 2026
31 °c
Ujjain
27 ° Sat
27 ° Sun
27 ° Mon
26 ° Tue
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
Ujjain
No Result
View All Result
Home मुखपृष्ठ
सहेजना शब्दों की विरासत

सहेजना शब्दों की विरासत

by Admin
January 16, 2016
in मुखपृष्ठ
0
0
SHARES
42
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रिय बेटे प्रांजल

….ये सारी बातें मैं तुम्हे फोन पर भी कह सकता था। परंतु लिख रहा हूँ ताकि तुम पाठ्यक्रम की पुस्तकों और मोबाइल सन्देशों के आलावा भी कुछ पढ़ों। आधुनिक जीवन शैली और गला काट प्रतियोगिता ने सबसे बड़ा नुकसान तुम्हारी पीढ़ी को साहित्य से दूर कर के किया है, विशेषकर हिंदी साहित्य से।

हमने भी भेड़-चाल कहें या समय की मांग को देखते हुए तुम्हे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाया। फिर भी हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें इससे प्रेम करना है और सही सीख कर इसका सम्मान भी करना है। यह मैं इसलिए कह रहा हूँ कि मोबाइल के एसएमएस और अन्य एप पर जो स्लैंग का उपयोग किया जाता है, उससे रहा-सहा भाषा का ज्ञान भी लोप हो रहा है। मैं जानता हूँ तुम्हे अपनी कॉलेज की पढ़ाई से समय नहीं मिलता फिर भी किसी तरह अपनी दिनचर्या में सुधार कर उसमें से कुछ समय अवश्य निकालो। कुछ अलग सा पढ़ने के लिए। यह समय तुम मोबाईल, फेसबुक, वाट्स एप इत्यादि में जो समय व्यतीत होता है उसमें से भी चुरा सकते हो। मैं तुम्हे हिंदी की अच्छी विचारोत्तेजक पुस्तकों को पढ़ने की सलाह दे रहा हूँ। हिंदी हमारी मातृभाषा है। इसमें लिखा हम आसानी से आत्मसात कर लेते हैं। दरअसल हम सोचते तो अपनी मौलिक भाषा में ही हैं।

हिंदी साहित्य हमें अपने संस्कारो, अपनी विरासत, अपने मूल्यों से जोड़ता है। हमें अपनों से जोड़ता है। पुस्तकों का संसार अदभुत है। अच्छी पुस्तकें जीवन जीना सिखाती हैं। इनमें जीवन क़ि बहुत सी समस्याओं का हल छिपा होता है। तुम जब पढ़ना आरम्भ करोगे तो अनुभव करोगे ये अध्ययन एकरसता को भी तोड़ता है और हमें उमंग और उत्साह से भर देता है। जीवन में सब कुछ अपने ही अनुभव से सीखना कठिन है। फिर नुकसान भी हो सकता है। दूसरों के जीवन का सत हमें इन पुस्तकों से मिल सकता है। पढ़ा हुआ साहित्य विपरीत परिस्थितियों मे और कठिन चुनौतियों के समय में संदर्भ बन कर हमारी मदद करता है। पुस्तकें सफर में, इन्तजार में और अकेलेपन में हमारी सबसे अच्छी मित्र है, सलाहकार है। ये उदासीनता से बचने का भी साधन है। मेरे एक मित्र की तो नींद न आने की समस्या भी पढ़ने से हल हो गई। भले ही कुछ ही पेज पढ़ो पर प्रतिदिन पढ़ो जरूर। तुम देखोगे वर्ष भर में तुमने चार पांच पुस्तकें पढ़ ली हैं। एक अच्छी पुस्तक पढ़ने के बाद हमारा व्यक्तित्व वो नहीं रहता जो पहले था।

अच्छी पुस्तकें हमारी सोच को ऊँचाई और विस्तार प्रदान करती है। किसी से बात करते समय आपका साहित्य से जुड़ा होना आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है, आपको औरों से अलग करता है। पुस्तकें तुम्हारे शब्दकोष को भी समृद्ध करेंगी। तुम देखोगे की सही शब्द चुनने से समस्या भी कई बार आसान हो जाती है। सम्प्रेषण आसान स्पष्ट हो जाता है और विचार व्यवस्थित हो जाते हैं। लाभ अनगिनत हैं और नुकसान कुछ भी नहीं। केवल इच्छा जाग्रत करना है और समय प्रबन्धन करना है ।

       यह तो अनेक सुविधओं का युग है। अधिक पुस्तकें साथ नहीं रख सकते तो ई-बुक रीडर को जानो और उपयोग करो। लेकिन पढ़ो अवश्य। तुम देखोगे तुम्हारा समय जो पढ़ने में गया उसने तुम्हारी क्षमता को बढ़ाया और पाठ्यक्रम की पुस्तकों को समझने में फिर तुम्हे कम समय लगा। खूब लिखा जा रहा है, अच्छा भी लिखा जा रहा है, बस पाठक कम हो रहे हैं। इसलिए हमेशा मैं तुमसे कहता रहा हूँ आज लिख कर कहता हूँ-‘अपने को पुस्तकों से जोड़ो। पुस्तक मित्र बनो।‘

तुम्हारा पिता
– प्रवीण गार्गव

Admin

Admin

Related Posts

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

by Admin
June 12, 2024
0
144

सामान्यतः हम मानते हैं की विद्युत बैटरी का आविष्कार बेंजामिन फ़्रेंकलिन ने किया था, किन्तु आपको यह जानकार सुखद आश्चर्य...

देह दान : सवाल – जवाब

देह दान : सवाल – जवाब

by Admin
June 11, 2024
0
131

Q. देहदान क्यों आवश्यक है? A. समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना...

उज्जैन की कचौरियां

उज्जैन की कचौरियां

by Admin
July 23, 2019
0
242

60 के दशक में अब्दुल मतीन नियाज़ ने एक बच्चों के लिए नज़्म लिखी 'चाट वाला' जिसमें उन्होंने उज्जैन की...

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

by Admin
December 29, 2018
0
101

कितने जीवंत हो सकते है श्वेत श्याम रंग भी ! देखिये सौरभ की नज़रों से .. सौरभ, उज्जैन के प्र्तिबद्ध...

ये ओडीएफ क्या बला है?

ये ओडीएफ क्या बला है?

by Admin
December 28, 2018
0
102

आज अखबार में एक खबर थी कि खुले स्थान पर कुत्ते को शौच कराते हुए किसी व्यक्ति से ओडीएफ++ के...

पचास साल पहले : उज्जैन | डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

पचास साल पहले : उज्जैन | डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

by Admin
January 22, 2018
0
218

1-1955-56 में हमारा परिवार सतीगेट से सटे हुए मकान में रहता था।नीचे जनसेवा केमिस्ट की दुकान थी। दूसरे आमचुनाव के...

Next Post
व्यक्तिगत आपदा प्रबंधन

व्यक्तिगत आपदा प्रबंधन

Recommended

अघोरी : National Geographic Documentary

अघोरी : National Geographic Documentary

10 years ago
10

पिटी हुई गोट

11 years ago
103

Popular News

    Connect with us

    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
    Call us: +1 234 JEG THEME

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    No Result
    View All Result
    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
      • आगंतुकों का लेखा जोखा

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Fill the forms bellow to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.