• Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
Saturday, December 6, 2025
31 °c
Ujjain
27 ° Sat
27 ° Sun
27 ° Mon
26 ° Tue
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
Ujjain
No Result
View All Result
Home ताज़ा चिठ्ठे
भर्तृहरि : डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

भर्तृहरि : डाॅ.मुरलीधर चाँदनीवाला

by Admin
December 14, 2017
in ताज़ा चिठ्ठे, नौ रत्न, मुखपृष्ठ, विशेष, साहित्य
0
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भर्तृहरि
——

भर्तृहरि
लौट-लौट आते हैं
अवन्ती में,
खड़े होते हैं कल्पलता के नीचे
कभी मौन,कभी मुखर।
वैराग्य के जंगल में
महाकाल-वन नहीं होता,
शिप्रा नहीं होती,
सौधोत्संग नहीं होते,
पौरांगनाएँ नहीं होतीं।
उठ-उठ खड़े होते हैं वैराग्य में
नीतिशतक के भाषित,
कोई श्रावक नहीं होता वहाँ
कोई ग्राहक नहीं मिलते,
जीवन का श्रृंगार
खिसक आता है चुपके से
फिर अवन्ती में।

—

भर्तृहरि राजा हैं अपने जीवन के,
कवीश्वर हैं रससिद्ध,
ठाठ-बाट से सुनते हैं अनहद
शून्य के एकान्त में,
ठाठ-बाट से लौटकर आते हैं
अंतःपुर में
नर्तकों की टोली से घिरे हुए।
जाने कब बन जाते हैं
सरल-तरल भिक्षु
हाथ फैलाये हुए।

—

भर्तृहरि गाना चाहते हैं
प्रेम-कविताएँ,
कातना चाहते हैं
दु:ख-सुख से भरे कथानक का प्रेमसूत्र,
लगे हाथ सुनाना चाहते हैं
पीली पड़ चुकी विलासलक्ष्मी की
त्रासद कथा भी।

—

भर्तृहरि
लौट-लौट आते हैं
अवन्ती में,
यहाँ उन्हें विक्रम मिलते हैं,
बाण मिलते हैं,
मिलते हैं भास,कालिदास,
शूद्रक,वराहमिहिर,
इन सबके साथ
घूमता हुआ जीवन का सुवर्ण-चक्र
और उसका व्याकरण भी।

—

यहाँ सुनते हैं शून्य में वे
योगियों का प्रणवगान,
देखते हैं शिप्रा के रम्य तट पर
ताण्डव कभी,कभी लास्य भी।
नृत्यशाला में घूम आते हैं
मृदंग लेकर
नर-नारियों के साथ,
कभी जा बैठते हैं सावधान
नाथ-समुदाय में,
मंत्रसिद्धि,रससिद्धियाँ बटोर लाते हैं
अपनी प्यारी जनता के लिये।

—

कहते हैं ,
भर्तृहरि प्रतिदिन लाते हैं
जल भरकर कोटितीर्थ से
ब्राह्मवेला में,
अवन्तीनाथ का अभिषेक कर
लौट जाते हैं अपनी गुहा में।

Tags: उज्जैन पर कविताडाॅ.मुरलीधर चाँदनीवालानौरत्नभर्तृहरि
Admin

Admin

Related Posts

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान कैसे करें

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान कैसे करें

by Admin
July 13, 2024
0
95

भारत में तीव्र इंटरनेट पर UPI की शुरुआत ने फ़ोन उपयोगकर्ताओं के भुगतान के तरीके को बदल दिया है। इसकी...

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

by Admin
June 12, 2024
0
107

सामान्यतः हम मानते हैं की विद्युत बैटरी का आविष्कार बेंजामिन फ़्रेंकलिन ने किया था, किन्तु आपको यह जानकार सुखद आश्चर्य...

देह दान : सवाल – जवाब

देह दान : सवाल – जवाब

by Admin
June 11, 2024
0
96

Q. देहदान क्यों आवश्यक है? A. समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना...

उज्जैन की कचौरियां

उज्जैन की कचौरियां

by Admin
July 23, 2019
0
206

60 के दशक में अब्दुल मतीन नियाज़ ने एक बच्चों के लिए नज़्म लिखी 'चाट वाला' जिसमें उन्होंने उज्जैन की...

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

by Admin
December 29, 2018
0
70

कितने जीवंत हो सकते है श्वेत श्याम रंग भी ! देखिये सौरभ की नज़रों से .. सौरभ, उज्जैन के प्र्तिबद्ध...

ये ओडीएफ क्या बला है?

ये ओडीएफ क्या बला है?

by Admin
December 28, 2018
0
70

आज अखबार में एक खबर थी कि खुले स्थान पर कुत्ते को शौच कराते हुए किसी व्यक्ति से ओडीएफ++ के...

Next Post
चिंतामण गणपति

चिंतामण गणपति

Recommended

इंजीनियर बनने का सपना

इंजीनियर बनने का सपना

10 years ago
53
फिल्म रीव्यू : निल बटे सन्नाटा

फिल्म रीव्यू : निल बटे सन्नाटा

10 years ago
29

Popular News

    Connect with us

    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
    Call us: +1 234 JEG THEME

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    No Result
    View All Result
    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
      • आगंतुकों का लेखा जोखा

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Fill the forms bellow to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.