• Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
Saturday, December 6, 2025
31 °c
Ujjain
27 ° Sat
27 ° Sun
27 ° Mon
26 ° Tue
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
  • Setup menu at Appearance » Menus and assign menu to Main Navigation
No Result
View All Result
Ujjain
No Result
View All Result
Home उज्जैन इतिहास
उज्जैन -काल गणना का केंद्र

उज्जैन -काल गणना का केंद्र

by Admin
September 27, 2015
in इतिहास, मुखपृष्ठ, विशेष
0
0
SHARES
81
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Mahalshwarकाल की चर्चा हो तो एक स्थान का उल्लेख अवश्यंभावी हो जाता है और वह है महाकाल की  नगरी उज्जैन | समय अर्थात काल को जिस स्थान पर महान और ईश्वर तुल्य भाव प्राप्त हुआ वह दुर्लभ स्थान है महाकाल अर्थात महाकालेश्वर अर्थात उज्जैन | समय को ईश्वरीय और आराध्य रूप में स्थापित करनें का उदाहरण अन्यत्र सम्पूर्ण विश्व में दुर्लभ है| विश्व की श्रेष्ठतम भारतीय काल गणना और कैलेण्डर सिस्टम का केंद्र स्थान रहा है क्षिप्रा किनारे बसा उज्जैन! स्कन्द पुराण एवं महाभारत अनुसार उज्जैन नगरी 3000 साल पुरानी है |

विंध्य पर्वतमाला के समीप, क्षिप्रा किनारे समुद्र तल से 1678 फुट की ऊंचाई पर 23.17°N 75.79°E पर स्थित है उज्जैन | यह नगर भूगोल की दृष्टि से एक दिव्य, अद्भुत, सिद्ध और शक्तिशाली कोण से सूर्य की किरणों से साक्षात्कार करता है | प्राचीन भारतीय मनीषियों, ऋषियों, तांत्रिकों और वैज्ञानिकों ने इस स्थान के भौगोलिक, ज्योतिषीय, खगोलीय महत्व को जान लिया था| उज्जैयिनी की इस इस प्राचीन पहचान का ही परिणाम था कि यहाँ समय के देव अर्थात महाकाल का मंदिर बना| भारत भर के सर्वाधिक आराध्य 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर का देवस्थान उज्जैन में होना उसके सर्वकालिक स्वरूप को आलोकित करता है |

प्राचीन भारतीय मानव शारीर विज्ञान में नाभि को मानव की संज्ञा, प्रज्ञा और विज्ञा का स्थान मानकर उसे ही ऊर्जा स्त्रोत स्थान माना गया है | भारतीय काल गणना में उज्जैन से गुजरनें वाली कर्क  रेखा का सूर्य से विशिष्ट कोणीय संपर्क ही है जिसके कारण मनीषियों में उज्जैन को पृथ्वी के मणिपुर चक्र का नाम दिया है | महाकाल की इस नगरी में अनेकों घटनाओं, वृतांतों, व्यक्तियों, आविष्कारों, साधनाओं, ग्रंथो और भविष्य सूत्रों का आविष्कार हुआ है तो इस नगरी की काल गणना की क्षमता के आधार पर हुआ है | निश्चित ही काल को साधनें और मापनें की इस स्थान की क्षमता का ही प्रभाव भी है कि इस स्थान पर ऋषि संदीपनी, महाकात्यायन, भास, भर्तृहरि, कालिदास, वराहमिहिर, अमरसिंहादि नवरत्न, परमार्थ, शूद्रक, बाणभट्ट, मयूर, राजशेखर, पुष्पदन्त, हरिषेण, शंकराचार्य, वल्लभाचार्य, जदरूप, वृष्णि-वीर, कृष्ण-बलराम, चण्डप्रद्योत, वत्सराज उदयन, सम्राट अशोक, सम्प्रति, राजा विक्रमादित्य, महाक्षत्रप चष्टन, रुद्रदामन, परमार नरेश वाक्पति मुंजराज, भोजदेव व उदयादित्य, आमेर नरेश सवाई जयसिंह, महादजी शिन्दे, पं. नारायण व्यास, पं. सूर्य नारायण व्यास  जैसे कालजयी व्यक्तित्वों का कृतित्व इतिहास के प्रत्येक कालखंड को प्रकाशित करता रहा है |

आज जबकि हम विज्ञान के प्रत्येक क्षेत्र में पश्चिम की ओर टकटकी लगाए देखतें रहतें हैं तब यह तथ्य हमें चमत्कृत करता है कि जब यूरोप में एक हजार से ऊपर की गणना का ज्ञान नहीं था तब हमें गणित की विराटतम संख्या तल्लाक्षण का भी ज्ञान था | तल्लाक्षण अर्थात एक के आगे ५३ शून्यों को लगानें से निर्मित संख्या | ललित विस्तार नामक गणित के ग्रन्थ में तथागत बुद्ध उनकें समकालीन गणितज्ञ अर्जुन से उज्जैन क्षेत्र में ही चर्चा करते हुए तल्लाक्षण की व्याख्या इस प्रकार देतें हैं –

सौ करोड़ = एक अयुत

सौ अयुत = एक नियुत

सौ नियुत = एक कंकर

सौ कंकर = एक सर्वज्ञ और सौ सर्वज्ञ का मान एक विभुतंगमा और सौ विभुतंगमा का मान एक तल्लाक्षण के बराबर होता है |

पिछले हजारों वर्षो के इतिहास में प्रत्येक कालखंड में उज्जैन की इस प्रतिष्ठा को राजाओं, ऋषियों, खगोल वैज्ञानिकों और तांत्रिकों ने समय समय पर पहचाना | परिणाम स्वरुप हर काल खंड में उज्जैन में विशिष्ट शैली के विज्ञान आधारित निर्माण हुए | जयपुर के महाराजा जयसिंह नें 1719 में वेधशाला (प्रेक्षागृह) का निर्माण कराया था | इसमें तारामंडल का सुन्दर वास्तु है एवं दूरबीन लगी है | यहाँ लगे उपकरण से प्रत्येक खगोलीय परिस्थिति का विषुवत रेखा से किसी भी कोण के झुकाव का माप किया जा सकता है | शेष विश्व के खगोल वैज्ञानिकों के लिए यह उस समय असंभव कार्य था | उज्जैन को स्पर्श कर निकलती देशांतर रेखा के कोण से खगोलीय प्रयोगों को सिद्द करनें हेतु यहाँ चार यंत्र समरात यंत्र, नाद यंत्र, लम यंत्र, दिंगारा यंत्र लगाए गए थे |

भारत वर्ष की प्रमुख काल गणना अर्थात कैलेण्डर का मूल स्त्रोत पंचांग है, और पंचांग उज्जैन में किये खगोलीय प्रयोगों का ही सिद्धस्थ स्वरुप है | सर्वमान्य है कि भारतीय पुराणों में कथित प्रत्येक अध्याय, वाक्य और शब्द का कुछ न कुछ वैज्ञानिक आधार अवश्य होता है | उज्जैन के संदर्भ में पुराणों में कथ्य है कि यह मोक्षदायिनी नगरी है, ऐसा कहनें के पीछे संभवतः नौग्रहों सहित सूर्य और सम्पूर्ण ब्रह्मांड का उज्जैन से विशिष्ट कोणीय स्थान ही प्रमुख रहा होगा | भूमध्य रेखा पर स्थित उज्जैन के विकसित, प्रतिष्ठित और महाकाल स्वरुप को पुराणों, उपनिषदों, और महाभारत में आनें उल्लेख से समझा जाना चाहिए | यहाँ विश्व के आद्य इतिहास से सम्बंधित पुरातात्विक सामग्री प्रचुर मात्रा में बहुधा ही मिलती रहती हैं |

कृष्ण और बलराम को विद्यार्थी रूप में गुरु संदीपनी नें अपनें आश्रम में इस नगरी में शिक्षित किया था | इस नगरी का पुण्य प्रताप और तेजस, ओरस का प्रभाव ही रहा कि प्रत्येक कालखंड में यहाँ दिग्विजयी और लब्ध प्रतिष्ठित राजा और महापुरुष हुए, सिद्ध वैज्ञानिकों ने यहाँ साधना की, ज्योतिष शास्त्रियों नें यहाँ रहकर कल्प वास किये और अखिल-निखिल वैश्विक मानवता को अनेकों कालजयी गणितीय सूत्र प्रदान किये | गणितज्ञों की एक सुदीर्घ परम्परा और संस्थान के उत्तराधिकारी, “लीलावती” व “बीज गणित” जैसे गणितीय शास्त्रों के लेखक भास्कराचार्य उज्जैन की वेधशाला के मार्गदर्शक थे | उन्होंने पृथ्वी में “गुरुत्वाकर्षण बल” की खोज उज्जैन में ही की थी |

12वीं शताब्दी के महान गणितज्ञ भास्कराचार्य नें उज्जैन में ही ज्योतिष शास्त्र की अद्वितीय पुस्तक “सिद्धांत शिरोमणि” का लेखन कार्य भी किया | गणितीय समीकरणों को हल करनें की उनकी “चक्रवात पद्धति” तत्कालीन वैश्विक परिदृश्य में अन्य सभ्यताओं में अग्रज की भांति सम्मानित होती थी | उज्जैन से सम्बद्ध इन्ही महान भास्कराचार्य ने समय की सबसे छोटी इकाई “त्रुटि” और सबसे बड़ी ईकाई “कल्प” का परिचय शेष विश्व से कराया जिसकी कल्पना भी पाश्चात्य राष्ट्रों और उस समय की अन्य तथाकथित विकसित सभ्यताओं को दूर दूर तक नहीं थी | शुद्धतम काल गणना की सर्वाधिक मान्य भौगोलिक स्थली महाकाल नगरी उज्जैन में ही भास्कराचार्य ने निम्नानुसार कालगणना मानव सभ्यता को प्रदान की थी –

225 त्रुटि = 1 प्रतिविपल

60 प्रतिविपल = 1 विपल (0.4 सैकण्ड)

60 विपल = 1 पल (24 सैकण्ड)

60 पल = 1 घटी (24 मिनिट)

2.5 घटी = 1 होरा (एक घण्टा)

5 घटी या 2 होरा = 1 लग्न (2 घण्टे)

60 घटी या 24 होरा या 12 लग्न = 1 दिन (24 घण्टे)

एक विपल 0.4 सैकण्ड के बराबर है तथा “त्रुटि’ का मान सैकण्ड का 33,750वां भाग है, लग्न का आधा होरा कहलाता है, होरा एक घण्टे के बराबर है | यूरोपीय आवर या हावर इसी होरा से बना शब्द है! सृष्टि का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल 1, रविवार हुआ | इस दिन के पहले “होरा’ का स्वामी सूर्य था, उसके बाद के दिन के प्रथम होरा का स्वामी चन्द्रमा था | इसलिये रविवार के बाद सोमवार आया | इस प्रकार सातों वारों के नाम सात ग्रहों रख कर सम्पूर्ण विश्व नें हमारी पौराणिक संगणना को मान्य किया किन्तु तत्पश्चात उसमें चतुरता पूर्वक अपनें पुट मिलाते हुए उसे अपना नाम देते और आविष्कार बताते चले गए | समय की सबसे बड़ी इकाई “कल्प’ को माना गया, एक कल्प में 432 करोड़ वर्ष होते हैं | एक हजार महायुगों का एक कल्प माना गया जो कि निम्नानुसार है –

1 कल्प = 1000 चतुर्युग या 14 मन्वन्तर

1 मन्वन्तर = 71 चतुर्युगी

1 चतुर्युग = 43,20,000 वर्ष

Tags: 'काल'ujjain
Admin

Admin

Related Posts

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान कैसे करें

बिना इंटरनेट के UPI भुगतान कैसे करें

by Admin
July 13, 2024
0
95

भारत में तीव्र इंटरनेट पर UPI की शुरुआत ने फ़ोन उपयोगकर्ताओं के भुगतान के तरीके को बदल दिया है। इसकी...

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

अगस्त्य संहिता का विद्युत्-शास्त्र

by Admin
June 12, 2024
0
107

सामान्यतः हम मानते हैं की विद्युत बैटरी का आविष्कार बेंजामिन फ़्रेंकलिन ने किया था, किन्तु आपको यह जानकार सुखद आश्चर्य...

देह दान : सवाल – जवाब

देह दान : सवाल – जवाब

by Admin
June 11, 2024
0
96

Q. देहदान क्यों आवश्यक है? A. समाज को कुशल चिकित्सक देने हेतु उसको मानव शरीर रचना का पूरा ज्ञान होना...

उज्जैन की कचौरियां

उज्जैन की कचौरियां

by Admin
July 23, 2019
0
206

60 के दशक में अब्दुल मतीन नियाज़ ने एक बच्चों के लिए नज़्म लिखी 'चाट वाला' जिसमें उन्होंने उज्जैन की...

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

श्वेत श्याम : जीवन के रंग

by Admin
December 29, 2018
0
70

कितने जीवंत हो सकते है श्वेत श्याम रंग भी ! देखिये सौरभ की नज़रों से .. सौरभ, उज्जैन के प्र्तिबद्ध...

ये ओडीएफ क्या बला है?

ये ओडीएफ क्या बला है?

by Admin
December 28, 2018
0
70

आज अखबार में एक खबर थी कि खुले स्थान पर कुत्ते को शौच कराते हुए किसी व्यक्ति से ओडीएफ++ के...

Next Post
देवताओं के ऋषि : सांदीपनि

देवताओं के ऋषि : सांदीपनि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

श्री राजशेखर व्यास

श्री राजशेखर व्यास

11 years ago
69
श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर गोपाल मंदिर के दर्शन।

श्री कृष्ण जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर गोपाल मंदिर के दर्शन।

10 years ago
9

Popular News

    Connect with us

    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
    Call us: +1 234 JEG THEME

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    No Result
    View All Result
    • मुखपृष्ठ
    • इतिहास
    • दर्शनीय स्थल
    • शहर की हस्तियाँ
    • विशेष
    • जरा हट के
    • खान पान
    • फेसबुक ग्रुप – उज्जैन वाले
      • आगंतुकों का लेखा जोखा

    सर्वाधिकार सुरक्षित © 2019. प्रकाशित सामग्री को अन्यत्र उपयोग करने से पहले अनिवार्य स्वीकृति प्राप्त कर लेवे.

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Fill the forms bellow to register

    All fields are required. Log In

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.